मणिपुर के मोरेह में पुलिस और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं : अधिकारी
मणिपुर के मोरेह में पुलिस और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं : अधिकारी
इंफाल, आठ जनवरी (भाषा) भारत-म्यांमा सीमा से सटे मोरेह शहर में सोमवार सुबह मणिपुर पुलिस और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह शहर से गुजर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात भी वार्ड-7 और मोरेह बाजार में गोलीबारी की सूचना मिली थी।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


