नोएडा में पांच लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

नोएडा में पांच लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

नोएडा में पांच लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: June 11, 2021 8:23 am IST

नोएडा, 11 जून (भाषा) नोएडा पुलिस ने अलग-अलग इलाके से अवैध रूप से शराब बेचने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 62 से बबलू और महेश को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 112 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी के पास से रवि को तथा मामूरा के पास रंजीत को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर उनके पास से 88 पव्वा शराब बरामद की गयी। वहीं, थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 11 के पास से पप्पू यादव को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 48 पव्वा शराब बरामद की है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में