झारखंड के बोकारो में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

झारखंड के बोकारो में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

झारखंड के बोकारो में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Modified Date: July 8, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: July 8, 2026 12:06 pm IST

बोकारो, आठ जुलाई (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बेरानी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पिंड्राजोरा के थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया, ‘‘यह हादसा टाटा-धनबाद राजमार्ग पर बेरानी मोड़ के पास हुआ। घटना में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान भंडारो गांव के आर्यन महतो, संतालडीह के अमर महतो और चास प्रखंड के भवानीपुर इलाके के सुमित महतो के तौर पर हुई है। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल के बीच थी।’’

उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नावाडीह थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सीमेंट से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

नवाडीह के थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने कहा, ‘‘यह हादसा छपरी के पास हुआ। मरने वालों की पहचान नावाडीह गांव के रहने वाले सुनील महतो और उसी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव के पवन महतो के तौर पर हुई है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में