LPG Cylinder Home Delivery Charges: अब घर तक गैस पहुंचाने के लिए लगेगा 25 रुपये का शुल्क, आप भी मंगाते हैं LPG सिलेंडर? तो जान लें नया नियम
LPG Cylinder Home Delivery Charges: 5 किलोग्राम वाला छोटकू LPG सिलेंडर कम गैस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए सुविधाजनक विकल्प है। अब इसके हर रिफिल पर 25 रुपये अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क देना होगा। यह चार्ज सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा के लिए लिया जाएगा। जिसकी जानकारी ग्राहकों के लिए जरूरी है।
(LPG Cylinder Home Delivery Charges/ Image Credit: Pexels)
- छोटू LPG सिलेंडर पर लगेगा ₹25 अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज।
- 5 किलो सिलेंडर छोटे परिवारों और छात्रों के लिए उपयोगी।
- कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हुआ।
नई दिल्ली: LPG Cylinder Home Delivery Charges: देश में तेल आपूर्ति सामान्य होने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में राहत की उम्मीद बढ़ गई है। हाल ही में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Prices) में बड़ी कटौती की गई है। जिसके बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर और 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव
क्या है 5 किलो का छोटू LPG सिलेंडर?
5 किलोग्राम वाला छोटू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल छोटे परिवारों, छात्रों, किराए के घर में रहने वालों, छोटे दुकानदारों और यात्रा के दौरान किया जाता है। वजन कम होने के कारण इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। ग्राहक इसे अधिकृत इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट और कुछ चुनिंदा दुकानों से खरीद सकते हैं। इसकी रिफिलिंग देशभर में किसी भी अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटर से कराई जा सकती है।
छोटू सिलेंडर के लिए जरूरी नियम
छोटू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होती। केवल पहचान पत्र के आधार पर इसे लिया जा सकता है। यदि ग्राहक पॉइंट ऑफ सेल से खरीदा गया सिलेंडर वापस करना चाहते हैं तो कंपनी प्रति सिलेंडर 500 रुपये की तय राशि वापस करती है। इस सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर कोई विशेष पाबंदी नहीं है। होम डिलीवरी की सुविधा लेने पर ग्राहकों को हर रिफिल पर 25 रुपये अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क देना होगा।
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में हुई बड़ी कटौती
तेल कंपनियों ने 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Commercial LPG Cylinder Price) में 183.50 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला यह सिलेंडर अब करीब 2,930 रुपये में मिलेगा। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी, जिसके चलते कॉमर्शियल सिलेंडर का भाव बढ़कर 3,113 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।
घरेलू सिलेंडर और छोटू सिलेंडर की मौजूदा कीमत
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price Today) फिलहाल 942 रुपये पर स्थिर है। इसमें आखिरी बदलाव 7 जून को हुआ था, जब कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 5 किलोग्राम वाले छोटू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 821.50 रुपये हो गई है। अब वैश्विक हालात में सुधार के बाद ग्राहकों को आने वाले समय में एलपीजी कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 08 July 2026: आज भरभरा कर गिरा गोल्ड! 10 ग्राम की कीमत सीधे 1.09 लाख के नीचे आया, सोना हुआ सस्ता तो खरीदारों की अब लग गई लाइन!
- Bareilly Police Inspector Affair Case: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची फरियादी महिला पर आया थाने के दरोगा का दिल.. घर आकर बुझाता रहा हवस की आग.. और फिर हुआ कुछ ऐसा कि..
- Mumbai Airport Incident: एक ही समय पर आमने-सामने आ गईं दो विमानें, यात्रियों में मची चीख पुकार, कुछ सेकंड के लिए थम गई कई लोगों की सांसे

Facebook


