मणिपुर में पांच उग्रवादी पकड़े गए
मणिपुर में पांच उग्रवादी पकड़े गए
इंफाल, 22 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के कामजोंग जिले के कांगखुम गांव में असम राइफल्स ने तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को पकड़ा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्हें राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।
असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है कि उग्रवादियों के पास से 1.86 लाख रुपये की राशि भी बरामद की गई।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


