अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 3, 2020 4:38 am IST

पोर्ट ब्लेयर, तीन दिसंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 4,723 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने हाल में यात्रा की थी जबकि तीन की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 17 और लोग संक्रमण मुक्त हुए।

उन्होंने बताया कि यहां अब 79 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 4,583 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में