नोएडा में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

Ads

नोएडा में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - February 21, 2021 / 05:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 21 फरवरी (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर मे रविवार सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित पांच और मरीज सामने आए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीज पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित आठ मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 58 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 25,333 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि 25,482 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब 58 सक्रिय मरीज हैं।

भाषा सं. प्रशांत

प्रशांत