गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई

गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई

गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 28, 2021 8:56 pm IST

अहमदाबाद, 28 दिसंबर (भाषा) गुजरात में ओमीक्रोन से संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 78 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, दो मामले अहमदाबाद जिले से आए हैं जबकि वडोदरा, महेसाणा और पोरबंदर से एक-एक नये मामले सामने आए हैं।

बयान के अनुसार, चार मरीजों में से किसी ने यात्रा नहीं की थी, वहीं एक मरीज हाल ही में विदेश से लौटा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अहमदाबाद में ओमीक्रोन के 25 मामले आए हैं जबकि वडोदरा में 18 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 24 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं जिनमें से 14 मंगलवार को संक्रमण मुक्त घोषित हुए हैं।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में