सिक्किम के कोविड-19 के पांच नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

सिक्किम के कोविड-19 के पांच नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

सिक्किम के कोविड-19 के पांच नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 27, 2020 2:50 am IST

गंगटोक, 27 अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,840 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से चार पूर्वी सिक्किम और एक दक्षिणी सिक्किम में सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 245 मरीजों का इलाज जारी है और 3,448 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, वहीं 82 मरीज अन्य राज्यों में चले गए।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में