सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 6, 2021 8:34 pm IST

गंगटोक, छह दिसंबर (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,374 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

पूर्वी सिक्किम में तीन नए मामले सामने आए हैं, जबकि पश्चिम सिक्किम से दो नए मामले सामने आए हैं। रविवार को राज्य में 10 नए मामले सामने आए थे।

बुलेटिन में बताया गया कि इस हिमालयी राज्य में 214 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 31,414 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 314 मरीज दूसरे राज्यों में गए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 405 बनी हुई है। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.1 फीसदी और दैनिक संक्रमण दर 3.7 फीसदी है।

राज्य में अब तक 2,72,505 नमूनों की जांच हुई है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में