मेघालय में कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

मेघालय में कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

मेघालय में कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
Modified Date: July 11, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: July 11, 2026 6:42 pm IST

शिलांग, 11 जुलाई (भाषा) मेघालय की राजधानी शिलांग के लापालांग क्षेत्र में एक कुएं के भीतर दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जो निजी निर्माण स्थल पर कुएं में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए उसमें उतरे थे।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे रिनजाह थाना क्षेत्र के एक निजी निर्माण स्थल पर हुई।

उन्होंने बताया कि कुएं से पानी निकालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जनरेटर से निकले धुएं के कारण कुएं के भीतर काम कर रहे चार मजदूरों का दम घुटने लगा।

सिएम ने बताया कि एक मजदूर किसी तरह कुएं से बाहर निकल आया और उसने मदद मांगी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दो भाई कुएं में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए नीचे उतरे, लेकिन वे भी जहरीले धुएं की चपेट में आ गए और कुएं में ही फंस गए।

बाद में, राज्य बचाव दल ने कुएं से पांच लोगों को बाहर निकाला और उन्हें नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रिनजाह पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में