दिल्ली में 2024 में ड्यूटी के दौरान पांच पुलिस कर्मियों की मौत हुई : एनसीआरबी

दिल्ली में 2024 में ड्यूटी के दौरान पांच पुलिस कर्मियों की मौत हुई : एनसीआरबी

दिल्ली में 2024 में ड्यूटी के दौरान पांच पुलिस कर्मियों की मौत हुई : एनसीआरबी
Modified Date: May 7, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: May 7, 2026 5:50 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली में 2024 में ड्यूटी के दौरान पुलिस के पांच कर्मियों की जान गई। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एनसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों से मिली है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से पता चला कि दो कर्मियों की जान अपराधियों, गैंगस्टरों या डकैतों के हमलों में गई जबकि एक की मृत्यु सेवा/आत्मरक्षा हथियार से गलती से गोली चलने के कारण हुई। दो अन्य ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई।

दिल्ली में 2024 में ड्यूटी के दौरान कुल पांच पुलिसकर्मियों की जान गई। केंद्र शासित प्रदेशों में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। पहला स्थान जम्मू-कश्मीर का है जहां ड्यूटी के दौरान सबसे ज्यादा नौ पुलिस कर्मियों की जान गई।

देश भर में, 2024 में ड्यूटी के दौरान 283 पुलिसकर्मी मारे गए। आंकड़ों से पता चला कि इनमें से 242 मौतें दुर्घटनाओं के कारण हुईं, जबकि 18 कर्मियों की जान चरमपंथियों ने ली और पांच की जान आतंकवादियों या ‘जिहादी’ तत्वों के हमलों में गईं।

राज्यों में, उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सबसे ज्यादा 41 पुलिसकर्मियों की मौत हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 32-32 कर्मियों की जान गईं।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में