उत्तर पूर्वी दिल्ली में पांच महिला झपटमार गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पांच महिला झपटमार गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पांच महिला झपटमार गिरफ्तार
Modified Date: July 9, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: July 9, 2026 3:32 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला से सोने की चेन झपटने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम माखन बाजार स्थित अक्की ज्वैलर्स के पास हुई, जब शिकायतकर्ता खरीदारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी मदद मांगने के बहाने पीड़िता के पास पहुंची और दावा किया कि उसके पैर में मोच आ गई है।

भीड़ का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों संग मिलकर कथित तौर पर महिला की सोने की चेन झपट ली जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पीछा कर पांचों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें उसी दिन गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक आरोपी के कब्जे से सोने की चेन बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दी गई।

इस संबंध में करावल नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दिल्ली निवासी सुमन (33), वी. सुमन (42), रोशनी देवी (28), काजल (38) और शेरा (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वी. सुमन पहले मारपीट के एक मामले में आरोपी रह चुकी है, जबकि अन्य चार महिलाओं के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

भाषा नोमान

नोमान खारी

खारी


लेखक के बारे में