झारखंड के धनबाद में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय लड़के की मौत
झारखंड के धनबाद में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय लड़के की मौत
धनबाद, तीन मई (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को गोंडूडीह पुलिस चौकी के अंतर्गत भोलानाथ बसेरिया की यादव बस्ती में हुई, जब लड़का खेलने के लिए बाहर निकला था।
थाना प्रभारी लव चौधरी ने बताया, ‘आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में लड़के की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब लड़का अपने घर से थोड़ी दूरी पर खेल रहा था।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाने जाकर मुआवजे की मांग की। उन्हें पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


