कोझिकोड में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत, एक अन्य घायल
कोझिकोड में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत, एक अन्य घायल
कोझिकोड (केरलम), 21 सितंबर (भाषा) कोझिकोड में गांधी रोड पुल पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान त्रिशूर के ओल्लूर निवासी रिजोन जोस (29) के रूप में हुई है जो फुटबॉल क्लब ‘कालीकट एफसी’ की तरफ से खेलते थे।
घायल खिलाड़ी की पहचान गनी अहमद निगम के रूप में की गई है।
दोनों खिलाड़ी 25 सितंबर से शुरू हो रही ‘सुपर लीग केरल’ (एसएलके) के लिए कालीकट एफसी की तरफ से तैयारियों के वास्ते कोझिकोड पहुंचे थे।
रिजोन एसएलके के पिछले मुकाबले में ‘फोर्का कोच्चि’ की तरफ से खेले थे।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर कोझिकोड में क्रिश्चियन कॉलेज के पास पुल पर हुआ।
उसने बताया कि दोनों खिलाड़ी की मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक अन्य दोपहिया वाहन से भिड़ंत हो गई।
दोनों खिलाड़ी सड़क पर गिर पड़े, जिसमें रिजोन को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिजोन को मृत घोषित कर दिया।
उसने बताया कि निगम की हालत स्थिर है।
‘कालीकट एफसी’ के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नडाक्कावु पुलिस ने खिलाड़ियों के दोपहिया वाहन को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


