जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवारा कुत्ते ने विदेशी महिला को काटा

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवारा कुत्ते ने विदेशी महिला को काटा

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवारा कुत्ते ने विदेशी महिला को काटा
Modified Date: February 16, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: February 16, 2026 9:11 pm IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के राज्य मानवाधिकार आयोग ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक आवारा कुत्ते के इजराइल की एक महिला यात्री को काटने की खबरों पर संज्ञान लिया है।

आयोग ने जिला प्रशासन और हवाई अड्डा प्रबंधन सहित छह अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी. आर. मूलचंदानी ने सोमवार को आदेश जारी कर जयपुर जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, हवाई अड्डा प्रबंधक (सांगानेर), हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों और जयपुर नगर निगम को नोटिस जारी किए।

मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि महिला दिल्ली से आने के बाद टर्मिनल-2 के आगमन द्वार के बाहर कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई।

आयोग ने कहा किया कि यह घटना एक प्रमुख पर्यटक शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है।

आयोग ने कहा कि पहले भी आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं हवाई अड्डे परिसर या आस-पास दोबारा न हों।

आयोग ने हवाई अड्डा प्रबंधन को घायल यात्री के चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति करने और उचित मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।

मामले को अनुपालन रिपोर्ट और आगे की सुनवाई के लिए पांच मार्च, 2026 तक सूचीबद्ध किया गया है।

भाषा

बाकोलिया

रवि कांत


लेखक के बारे में