T20 World Cup 2026: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? क्या कहते हैं समीकरण, जानें यहां
T20 World Cup 2026: सबके मन में एक सवाल चल रहा है कि, क्या टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा मुकाबला हो सकता है?
T20 World Cup 2026/Image Source: ICC
- भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया।
- ऐसा माना जा रहा है कि, भारत और पाकिस्तान एक फिर टूर्नामेंट में भीड़ सकते हैं।
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है।
T20 World Cup 2026: नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत का T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ ही भारत की टीम सुपर 8 में भी पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के (T20 World Cup 2026) लिए नामीबिया को हराना होगा। नामीबिया का पाकिस्तान संग मुकाबला 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे से होगा।
ऐसे में सबके मन में एक सवाल चल रहा है कि, क्या टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा मुकाबला हो सकता है? मौजूदा फॉर्मेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टक्कर अधिकतम एक बार और हो सकती है, वह भी तभी, जब दोनों टीमें सुपर 8 से आगे का सफर तय करें।
कैसे तय होगा सुपर 8 में भारत का शेड्यूल?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिन्हें चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं और प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं। सुपर 8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को फिर दो ग्रुप (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में चार-चार टीमों के रूप में बांटा जाता है। यहां सभी टीमें अपने ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलती हैं। (T20 World Cup 2026) यानी हर टीम एक दूसरे से एक बार खेलेगी। इन दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं, जिसके बाद फाइनल का रास्ता तय होता है। इस तरह भारत और पाकिस्तान की दोबारा भिड़ंत अब नॉकआउट समीकरणों पर निर्भर करेगी, जो टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा सकती है।
भारत को किया गया था X1 सीड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, टूर्नामेंट से पहले टॉप आठ रैंक वाली T20I टीमों को क्वालिफिकेशन की उम्मीद में सुपर 8 स्टेज के लिए प्री-सीड किया गया था। ICC के प्री-सीडिंग सिस्टम के तहत भारत को X1 सीड किया था। इंग्लैंड Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूज़ीलैंड को Y2, वेस्ट इंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, (T20 World Cup 2026) साउथ अफ्रीका को X4 और श्रीलंका को Y4 किया गया। अब अगर ये सभी टीमें क्वालीफाई कर जाती है तो ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका होंगे। जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका होंगे। अगर कोई प्री-सीडेड टीम आगे नहीं बढ़ पाती है, तो उस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली टीम अपना तय स्लॉट ले लेगी।
क्या सुपर 8 में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
T20 World Cup 2026: ऐसा कहा जा रहा है कि, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता भी है तो वह मुकाबला सुपर 8 में नहीं होगा। प्री-सीडिंग अरेंजमेंट के तहत भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग सुपर 8 ग्रुप में रखा जाएगा। क्योंकि इस स्टेज पर टीमें सिर्फ अपने ही ग्रुप की टीमों का सामना करती हैं, इसलिए सुपर 8 में दोबारा मैच संभव नहीं है।
फाइनल में भीड़ सकती है दोनों टीमें
भारत और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भीड़ सकती है। बस इसके लिए दोनों (T20 World Cup 2026) टीमों को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करके अपने-अपने मैच जीतने होंगे। दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ एक बार मिले हैं, जो 2007 में हुआ था। हर सुपर 8 ग्रुप से टॉप दो टीमें 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सुपर 8 फ़ेज़ में इंडिया ग्रुप 1 के सभी मैच होस्ट करेगा, जबकि श्रीलंका ग्रुप 2 के सभी मैच होस्ट करेगा।
सुपर 8 में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
T20 World Cup 2026: X1 सीड होने के नाते, भारत के मैच नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ फ़ाइनल ग्रुप स्टेज के रिज़ल्ट की परवाह (T20 World Cup 2026) किए बिना लॉक हो गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका (X4) से अहमदाबाद में 7:00 बजे शाम को खेलेगी। वहीं 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे (X2) से चेन्नई में शाम 7 बजे भिड़ंत होगी। वहीं मार्च 1 वेस्टइंडीज (X3) से कोलकाता में शाम 7 बजे मुकाबला होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Wife Murder Husband: प्रेमी के साथ रोमांस में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने रच डाली ये खतरनाक साजिश, पहुंची सलाखों के पीछे
- Sagar District Hospital Viral Video: मरीज की जगह जिला अस्पताल के बिस्तर पर सोते नजर आया कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
- India AI Impact Summit 2026 : इंडिया AI समिट में पीएम मोदी का ‘जियो’ दौरा, आकाश अंबानी ने दिखाया “AI for All” का दम

Facebook


