Mani Shankar Aiyar On Congress: ‘मैं गांधीवादी हूं, राहुलवादी नहीं’.. कांग्रेस प्रवक्ता ने सदस्यता पर उठाए सवाल तो मणिशंकर ने उधेड़ दी बखिया, बताया कठपुतली
'मैं गांधीवादी हूं, राहुलवादी नहीं'.. कांग्रेस प्रवक्ता ने सदस्यता पर उठाए सवाल तो मणिशंकर ने उधेड़ दी बखिया.. Mani Shankar Aiyar On Congress
Mani Shankar Aiyar On Congress. Image Source- IBC24
नई दिल्ली। Mani Shankar Aiyar On Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी है। केरल विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए उनके हालिया बयान ने पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में अय्यर ने कांग्रेस नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा, “पार्टी चाहे तो मुझे निकाल दे, मैं खुशी-खुशी चला जाऊंगा, लेकिन लात मारूंगा जोरदार।” उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की खुलकर तारीफ की, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
‘मैं गांधीवादी हूं, राहुलवादी नहीं’
Mani Shankar Aiyar On Congress: अय्यर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी शायद यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं। मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं और राजीववादी भी हूं, लेकिन मैं ‘राहुलियन’ नहीं हूं।” उन्होंने खुद को पार्टी का एक अलग विचारधारा वाला सदस्य बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता गांधी-नेहरू परंपरा से है।
पवन खेड़ा पर पलटवार
विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर का कांग्रेस से अब कोई लेना-देना नहीं है। इस पर अय्यर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा को ‘कठपुतली’ और ‘तोता’ करार दिया। अय्यर ने आरोप लगाया कि खेड़ा वही बोलते हैं जो पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें सिखाते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिश की गई तो वे खुलकर जवाब देंगे।
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: मणिशंकर अय्यर ने कहा, “…मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा।” pic.twitter.com/G0dqXYGjQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Himanta Biswa Sarma News : सुप्रीम कोर्ट ने हिमंत बिस्वा सरमा मामले में सुनवाई से किया इनकार, आखिर क्यों याचिकाकर्ताओं को वापस भेजा हाई कोर्ट? जानिए पूरा मामला
- Balrampur SDM Assault Case: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की गुंड़ागर्दी! इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति
- Anti Narcotics Task Force Raipur: रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हुआ गठन, टीम में शामिल है ये पुलिसकर्मी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
- Himanta Biswa Sarma News : सुप्रीम कोर्ट ने हिमंत बिस्वा सरमा मामले में सुनवाई से किया इनकार, आखिर क्यों याचिकाकर्ताओं को वापस भेजा हाई कोर्ट? जानिए पूरा मामला

Facebook


