कन्नूर में हाथी के हमले से वन अधिकारी बाल-बाल बचे
कन्नूर में हाथी के हमले से वन अधिकारी बाल-बाल बचे
कन्नूर (केरल), 27 जून (भाषा) केरल के उत्तरी जिले कन्नूर के अरलम जनजातीय क्षेत्र में शनिवार तड़के गश्त के दौरान एक जंगली हाथी ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) के वाहन पर हमला कर दिया, हालांकि उसमें सवार वन विभाग के पांच कर्मी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पूक्कुंदु में हुई, जब इलाके में लगातार परेशानी खड़ा कर रहे एक ‘मोझा’ हाथी ने आरआरटी के गश्ती वाहन पर हमला कर दिया।
‘मोझा’ हाथी या ‘मखना’ का अर्थ बिना दांत वाला एशियाई नर हाथी होता है।
अधिकारियों ने बताया कि हाथी के इस हमले में गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि वाहन में सवार सभी पांचों कर्मी बाल-बाल बच गए।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केरल वन विभाग राज्य भर के वन सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और मानव-पशु संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए एक व्यापक कार्य योजना लागू कर रहा है।
भाषा प्रचेता गोला
गोला

Facebook


