पूर्व मंत्री जे टी तकाम का निधन, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

पूर्व मंत्री जे टी तकाम का निधन, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

पूर्व मंत्री जे टी तकाम का निधन, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 11, 2021 3:23 pm IST

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जे. टी. तकाम का मंगलवार को निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जे जाते समय उनका निधन हुआ। उन्होंने बताया कि तकाम लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल ले जाते समय बोगीबील ब्रिज के पास करीब एक बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read More: प्रदेश में आज 94 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 9754 नए मरीज आए सामने, 9 हजार 517 मरीज डिस्चार्ज

मस्तिष्काघात की आशंका के बाद पूर्व मंत्री को डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। वह 54 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। तकाम 1999 में पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर याचुली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह अरुणाचल सरकार में मत्स्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे।

Read More: बीज व्यापारी ने कृषि उपज मंडी में लगा ली फांसी, लॉकडाउन के चलते लाखों का उधार वापस न मिलने से था परेशान

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) डॉ बी डी मिश्रा, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और विधानसभा अध्यक्ष पसांग दोर्जी सोना ने तकाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Read More: बृजमोहन अग्रवाल ने वैक्सीनेशन, धान भीगने और ऑनलाइन शराब को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, मोहन मरकाम ने किया पलटवार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"