डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी ‘चेंज मेकर-2026’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे

डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी 'चेंज मेकर-2026' पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे

डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी ‘चेंज मेकर-2026’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे
Modified Date: July 17, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: July 17, 2026 12:05 am IST

हैदराबाद, 16 जुलाई (भाषा) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी को प्रसिद्ध लेखक और जादूगर बी. वी. पट्टाभिराम की स्मृति में ‘एमेस्को बुक्स’ द्वारा शुरू किया गया पहला ‘चेंज मेकर- 2026’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रतिष्ठित प्रकाशन हाउस ‘एमेस्को बुक्स’ ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा, अभिनेता चिरंजीवी और जया पट्टाभिराम सतीश रेड्डी को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘एमेस्को’ ने इस पुरस्कार की शुरुआत समाज के उन पथ-प्रदर्शकों को सम्मानित करने के लिए की है, जो युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि पट्टाभिराम (1950-2025) ने अपने जीवन के बाद के वर्षों में पुस्तकों, व्याख्यानों और यूट्यूब वीडियो के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को पेशेवर और शिक्षाविद के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, सतीश रेड्डी ने रक्षा क्षेत्र में अपनी अनूठी और नयी पहलों के माध्यम से रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के अध्यक्ष के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में