अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
Modified Date: July 17, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: July 17, 2026 12:39 am IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में उसकी पहली सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पश्चिम बंगाल का पहला विस्तृत दौरा होगा।

शाह इस तीन दिवसीय दौरे में 18 जुलाई को सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी जाएंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से बातचीत करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री उसी दिन बाद में पश्चिम बंगाल से जुड़े सीमावर्ती मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाह राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा भी करेंगे।

अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री शनिवार शाम पश्चिम बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

वह अगले दिन कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाह अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में ‘शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। वह कोलकाता के ‘विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर’ में अमूल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में