उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव ने गुजरात के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव ने गुजरात के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव ने गुजरात के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली
Modified Date: May 13, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: May 13, 2026 3:54 pm IST

अहमदाबाद, 13 मई (भाषा) गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव ने बुधवार को गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में गुजरात के नये लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वैष्णव का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोक भवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वैष्णव को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति वैष्णव पिछले वर्ष जून में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

भाषा

अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में