Air India News: ईंधन की कीमतों में आएगी तेजी? पीएम मोदी की अपील के बीच एअर इंडिया ने लिया ये बड़ा फैसला, यात्रियों को हो सकती है बड़ी परेशानी

Air India News: पीएम मोदी की इस अपील और कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Air India News: ईंधन की कीमतों में आएगी तेजी? पीएम मोदी की अपील के बीच एअर इंडिया ने लिया ये बड़ा फैसला, यात्रियों को हो सकती है बड़ी परेशानी

Air India News/Image Credit: Air India X

Modified Date: May 13, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: May 13, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी।
  • पीएम की अपील और कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है।
  • एअर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती का ऐलान किया है।

Air India News: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील और कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती का ऐलान किया है।

एअर इंडिया ने कई रूटों पर फ्लाइट्स की संख्‍या को एडजस्‍ट किया है। एयलाइंस ने अगस्त 2026 तक, हर महीने 1,200 से ज्‍यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन जारी रखने का फैसला लिया है। एअर इंडिया ने कहा है कि हर महीने 1200 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन करेगा, जिससे एक मजबूत इंटरनेशनल नेटवर्क बना रहेगा, (Air India News) जो पांच महाद्वीपों से होकर जाएगा।

कितनी फ्लाइट्स कहां के लिए चलेंगी?

Air India News:  एअर इंडिया ने ऐलान किया है कि, उत्तरी अमेरिका के लिए हर हफ्ते 33 फ्लाइट्स, यूरोप के लिए हर हफ़्ते 47 फ्लाइट्स, UK के लिए हर हफ़्ते 57 फ्लाइट्स, ऑस्ट्रेलिया के लिए हर हफ़्ते 08 फ्लाइट्स, सुदूर पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और SAARC क्षेत्रों के लिए हर हफ़्ते 158 फ्लाइट्स, और मॉरीशस (अफ्रीका) के लिए हर हफ़्ते 07 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी।

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एअर इंडिया का ये फैसला ऐसे समय में आया है, जब पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि, देश के नागरिक 1 साल तक सोना नहीं ख़रीदे। इसके साथ ही उन्होंने विदेश यात्रा को भी कम करने की बात कही थी, ताकि संकट के समय में भारतीय रुपये की गिरावट और भारतीय अर्थ्‍व्‍यवस्‍था पर दबाव को कम किया जा सके। (Air India News)  अभी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 95 लेबल के पार पहुंच चुका है और 96 मार्क की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

एयलाइंस की बढ़ी परेशानी

Air India News: एयरलाइंस का यह फैसला, उसे कुछ राहत दे सकता है, क्‍योंकि ईरान-अमेरिका जंग और होर्मुज के बंद होने के कारण तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं (Air India News)  और 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में एयलाइंस को महंगे ईंधन का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके मुनाफे में भारी नुकसान हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.