Welcome To The Jungle First Look: अक्षय कुमार का जंगल वाला लुक हुआ रिवील, नए लुक ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ये तो ब्लॉकबस्टर है!

Welcome To The Jungle First Look: Akshay Kumar ने अपनी आने वाली फिल्म Welcome to the Jungle का रफ और स्टाइलिश फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 30 से ज्यादा कलाकारों की स्टारकास्ट वाली यह कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसे देखकर फैंस में काफी उत्साह है।

Welcome To The Jungle First Look: अक्षय कुमार का जंगल वाला लुक हुआ रिवील, नए लुक ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ये तो ब्लॉकबस्टर है!

(Welcome To The Jungle First Look/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

Modified Date: May 13, 2026 / 06:17 pm IST
Published Date: May 13, 2026 6:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार का जंगल में रफ-स्टाइलिश फर्स्ट लुक वायरल
  • Welcome to the Jungle में 30+ सितारों की बड़ी स्टारकास्ट
  • सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह

Welcome To The Jungle First Look: अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म Welcome To The Jungle का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह घने जंगल के बीच रफ और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने अक्षय के पुराने कॉमेडी अंदाज को याद करते हुए कहा कि वह फिर से अपने फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। लोगों ने फिल्म को लेकर काफी उत्साह जताया और जल्द रिलीज की मांग भी की। अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “Next… #WelcomeToTheJungle”।

 

30 से ज्यादा सितारों की बड़ी स्टारकास्ट

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें 30 से ज्यादा कलाकार शामिल हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे। साथ ही जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कॉमेडी कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे।

रिलीज डेट और फिल्म की खासियत

Welcome to the Jungle 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर शूट किया गया है और यह दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट देगी। फैंस अब इसके ट्रेलर और आगे के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।