पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की, आबादी में दोगुना से ज्यादा हुआ इजाफा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की, आबादी में दोगुना से ज्यादा हुआ इजाफा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की, आबादी में दोगुना से ज्यादा हुआ इजाफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 17, 2019 9:12 am IST

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा और राज्यसभा की सीटें बढ़ाई जाने की वकालत की है। मोदी सरकार के लोकसभा की सीटों को बढ़ाए जाने के प्लान की वकालत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन क्षेत्र अनुपातहीन रूप से आकार में काफी बड़ा है। सोमवार को दिल्ली में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘दूसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान’ कार्यक्रम में उन्होने यह बात रखी।

यह भी पढ़ें — कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मौजूदा दौर में लोकसभा में 543 सीटें हैं जिन्हें बढ़ाकर 1000 की जानी चाहिए। साथ ही राज्यसभा की ताकत में भी इजाफा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कुछ पार्टी को संख्यात्मक बहुमत दिया हो सकता है, लेकिन भारत के चुनावी इतिहास में मतदाताओं के बहुमत ने कभी भी एक पार्टी का समर्थन नहीं किया हैं।

यह भी पढ़ें — सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के एक साल के कामकाज को बता…

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि लोकसभा की क्षमता 1977 में संशोधित की गई थी, उस समय की जनगणना के मुताबिक देश की जनसंख्या 55 करोड़ थी। तब के मुकाबले अब आबादी दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में लोकसभा की ताकत को बढ़ाकर 1000 कर दिया जाना चाहिए।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NRBiMVzztQ0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com