पंजाब : पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ी

Ads

पंजाब : पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2024 / 07:56 PM IST,
    Updated On - April 30, 2024 / 07:56 PM IST

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (भाषा) पंजाब के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर ‘नाखुशी’ जताई थी।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भेजे इस्तीफे में गोल्डी ने कहा कि वह राज्य नेतृत्व से ‘परेशान’ थे और इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

गोल्डी ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर साझा किया है।

पंजाब की धूरी सीट से विधायक रह चुके गोल्डी लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से टिकट चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने यहां से तीन बार के विधायक सुखपाल खैरा को उम्मीदवार बनाया है।

गोल्डी ने 16 अप्रैल को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर नाखुशी जताई थी और पार्टी नेतृत्व से ‘किसर के साथ विश्वासघात’ नहीं करने की अपील की थी।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने 2022 के संगरूर उपचुनाव में ‘प्रतिबद्धता’ जताई थी कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा।

गोल्डी ने 2022 में धूरी से विधानसभा चुनाव और संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

संगरूर लोकसभा सीट से राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मौजूदा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है जबकि इस सीट के मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान कर रहे हैं।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटके लिए एक जून को मतदान होगा।

भाषा धीरज रंजन

रंजन