राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन

राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन

राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन
Modified Date: February 3, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: February 3, 2026 9:44 am IST

जयपुर, दो फरवरी (भाषा) राजस्थान के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हेम सिंह भड़ाना का सोमवार को अलवर में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 59 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भड़ाना का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कलां में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

भड़ाना अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक चुने गए थे। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था ।

राज्यपाल हरिभाऊ बाडगे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में भड़ाना के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मंत्री संजय शर्मा, जवाहर सिंह बेढम, कई विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भड़ाना के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"