पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 20, 2017 10:40 am IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का आज लंबी बीमारी के बाद 72  वर्ष की उम्र में अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में  निधन हो गया.उन्हें  2008 में हार्ट अटैक के साथ ही लकवे का अटैक भी पड़ा था. तभी से वे कोमा में थे.  करीब 9 सालों तक कोमा में रहने के  बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रियरंजन दासमुंशी  अटैक के बाद कोमा में चले गए थे  उनका बोलना भी बंद हो गया था।

 

 

दिमाग के एक हिस्से में खून पहुंचना भी बंद हो गया. उन्हें कृत्रिम सांस दी जा रही थी. 2008 में प्रियरंजन दासमुंशी संसदीय कार्य मंत्री थे. लेकिन बीमारी के बाद उनका राजनीतिक करियर भी पूरी तरह से खत्म हो गया था।
उनके परिवार में पत्नी दीपा दासमुंशी और बेटे प्रियदीप दासमुंशी हैं.


लेखक के बारे में