जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो अलग-अलग मामलों में किशोरियों से बलात्कार के आरोप में चार गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो अलग-अलग मामलों में किशोरियों से बलात्कार के आरोप में चार गिरफ्तार
जम्मू, नौ सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहर गढ़ गांव के निवासी बलबीर सिंह को सांबा में एक किशोरी के कथित अपहरण और बलात्कार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, सांबा में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि तीनों सुरेश कुमार उर्फ बाबू, करणदीप सिंह उर्फ बंटी और पंकज तारगोत्रा को कथित अपराध को अंजाम देने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


