प्रयागराज में गंगा नदी में चार बच्चे डूबे, दो बच्चों के शव बरामद

प्रयागराज में गंगा नदी में चार बच्चे डूबे, दो बच्चों के शव बरामद

प्रयागराज में गंगा नदी में चार बच्चे डूबे, दो बच्चों के शव बरामद
Modified Date: March 27, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: March 27, 2026 1:30 pm IST

प्रयागराज, 27 मार्च (भाषा) प्रयागराज के यमुना नगर के मांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय चार बच्चे डूब गए जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे बामपुर गांव के चार बच्चे पास ही गंगा नदी में नहाने गए थे और नहाते समय चारों डूब गए।

उन्होंने बताया कि कुणाल (12) और दीपक (17) के शव नदी से निकाल लिए गए हैं, जबकि निहाल (10) और कमलेश (10) की तलाश के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है।

भाषा राजेंद्र खारी

खारी


लेखक के बारे में