पंजाब में प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

पंजाब में प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

पंजाब में प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: March 30, 2024 / 02:58 pm IST
Published Date: March 30, 2024 2:58 pm IST

चंडीगढ़, 30 मार्च (भाषा) पंजाब में प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि जालंधर पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से छह पिस्तौल बरामद की है।

यादव ने बताया कि जालंधर पुलिस ने प्रेमा लाहौरिया-विक्की-गौंडर गिरोह के चार कथित बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है और लक्षित हत्या के साजिश को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद प्रेमा लाहौरिया-विक्की गौंडर गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ लक्षित हत्या की साजिश नाकाम कर दी है।’’

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में