जयपुर में हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, पांच घायल

जयपुर में हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, पांच घायल

जयपुर में हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, पांच घायल
Modified Date: November 30, 2025 / 10:30 pm IST
Published Date: November 30, 2025 8:59 pm IST

जयपुर, 30 नवंबर (भाषा) मनोहरपुर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही एक इको कार से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार, नौ यात्री अलग-अलग शहरों से आए थे और मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से लौटते समय खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे थे।

जामवा रामगढ़ के सर्किल अधिकारी मुकेश जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया।

जोशी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुई। कार तेज गति से चल रही थी और जैसे ही वह ट्रक से टकराई, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।’

अधिकारी ने बताया, ‘सभी नौ यात्रियों को एनआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया और उनमें से एक ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’

उन्होंने बताया कि पांच घायलों का इलाज चल रहा है।

व्यस्त मार्ग पर यातायात लगभग 30 मिनट तक बाधित रहा, जिसके बाद इसे बहाल कर दिया गया।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।