झारखंड में दो ट्रकों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत

Ads

झारखंड में दो ट्रकों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 16, 2024 / 01:21 PM IST,
    Updated On - February 16, 2024 / 01:21 PM IST

खूंटी (झारखंड), 16 फरवरी (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची से करीब 40 किलोमीटर कर्रा के चांपी गांव में सुबह सात बजे घने कोहरे की वजह से दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों में ट्रकों के चालक और हेल्पर शामिल हैं।

उन्होंने बताया, ”बजरी से लदे एक ट्रक की रेत से लदे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों ट्रकों के चालकों और हेल्परों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

अधिकारी ने बताया कि चारों मृतकों में से तीन की पहचान सिकरा पहान, दिनेश पहान और पंकज मुंडा के रूप में हुई है।

दास ने कहा कि चौथे मृतक की पहचान होना अभी बाकी है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा