Passenger Kicks Mobile Theft In Raipur: चलती ट्रेन में ‘मोबाइल चोर’ को मिली ऑन-द-स्पॉट सजा! यात्री के एक कदम ने मचा दिया बवाल, VIDEO वायरल

Ads

रायपुर में चलती आजाद हिंद एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को लात मारकर नीचे फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने कानून हाथ में लेने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल युवक की तलाश जारी है।

  • Reported By: hemant sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 11:33 AM IST

Passenger Kicks Mobile Theft In Raip

HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में युवक को लात मारकर नीचे फेंकने का VIDEO वायरल।
  • कानून हाथ में लेने वाले यात्री पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई।
  • घायल युवक की तलाश में जुटी रेलवे पुलिस।

रायपुर : Passenger Kicks Mobile Theft In Raipur:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशनों के बीच चलती आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक यात्री ने मोबाइल चोरी के आरोपी को लात मारकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। चलती ट्रेन से युवक को नीचे फेंकने की इस पूरी खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बीते 14 जुलाई की बताई जा रही है, जिस पर रेलवे पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है।

कानून हाथ में लेने वाला यात्री गिरफ्तार

वीडियो के सामने आने के बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून को अपने हाथ में लेने वाले आरोपी यात्री आर सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। Viral Videos चलती ट्रेन से गिराए जाने के कारण घायल हुआ चोरी का आरोपी युवक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में जीआरपी की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Azad Hind Train Video इस पूरे मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कानून का उल्लंघन करने वाले यात्री आर सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत गंभीर आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें