कोट्टायम (केरल), 19 जुलाई (भाषा) केरल के कोट्टायम के सेंट्रल जंक्शन पर शराब के नशे में हुई बहस के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पंपाडी के निवासी विनीत के रूप में हुई है ।
मंगानाम निवासी आरोपी श्रीकांत को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया।
उसने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार, विनीत और श्रीकांत एक-दूसरे को नहीं जानते थे।
उन्होंने कहा कि शराब के नशे में कथित तौर पर दोनों के बीच सेंट्रल जंक्शन पर बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर श्रीकांत ने विनीत पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने विनीत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उसने बताया कि श्रीकांत को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
भाषा रंजन खारी
खारी