Tomorrow School Closed News : कल भी सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में रहेगी छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, तीन दिन तक होगी मूललाधार बारिश / Image: AI Generated
जम्मू-कश्मीर: Tomorrow School Closed News मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई राज्यो में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। बात करें उत्तर भारत की तो यहां हालत बेहद खराब है। कल भी राजौरी इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते करीब 200 से अधिक गाड़ियां बह गई। वहं, नदियां भी उफान पर है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ये फैसला लिया है।
Tomorrow School Closed News मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार ने भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को तीन दिन और बढ़ा दिया है। जारी निर्देश के अनुसार अब प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 22 जुलाई तक बंद रहेंगे। इससे पहले सरकार की ओर से 20 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किय गया था। लेकिन 22 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे और 23 जुलाई से फिर से सभी स्कूल खुल जाएंगे।
अधिकारियों ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह विस्तार घाटी में पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के बीच आया है, जबकि आईएमडी ने आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और स्थानीय बाढ़ की संभावना भी जताई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन को आधिकारिक सलाह का पालन करने और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के संबंध में आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है। मौसम की स्थिति में बदलाव के कारण यदि आवश्यक हुआ तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे के आदेश जारी किए जाएंगे।
इस बीच आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को शनिवार रात, रविवार सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान मौसम के हालात काफी खराब रहने की उम्मीद है।