Kullu Road Accident News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ़्तार कार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, घायल को ले जाया गया इलाज के लिए
Kullu Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
Kullu Road Accident News/image: IBC24 File
- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
- इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
- पुलिस ने चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Kullu Road Accident News: शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुंजन, राहुल, विकास और बाल कृष्ण के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सुरेश के रूप में हुई है तथा सभी कुल्लू के जबू गांव के निवासी हैं।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर हरिपुर के पास हुआ। (Kullu Road Accident News) कार सवार कुमारसैन में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण कथित तौर पर खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Kullu Road Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बचाने के साथ शवों को भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घायल को रामपुर बुशहर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी…पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात
- UP Government Jobs 2026: योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, मात्र 4 दिन में इतने हजार लोगों की मिली सरकारी नौकरी, 1 लाख लोगों की नियुक्तियों का है लक्ष्य
- Om Prakash Rajbhar vs Akhilesh Yadav: ’12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए’, अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- ‘एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता’

Facebook


