केरल के वक्कम में परिवार के चार सदस्य घर में फंदे से लटके मिले

केरल के वक्कम में परिवार के चार सदस्य घर में फंदे से लटके मिले

केरल के वक्कम में परिवार के चार सदस्य घर में फंदे से लटके मिले
Modified Date: May 27, 2025 / 04:59 pm IST
Published Date: May 27, 2025 4:59 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 27 मई (भाषा) केरल के वक्कम शहर में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर में फंदे से लटके पाये गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल कुमार (55), उनकी पत्नी शीजा (50) और उनके दो बेटों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पता चला है कि अनिल कुमार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।’’

पुलिस ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य के नजर नहीं आने पर जब पड़ोसी घर में दाखिल हुए, तब घटना का पता चला।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में