अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,513 हुई

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,513 हुई

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 06:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

ईटानगर, 14 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 16,513 हो गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण के चार नए मामले आए। इनमें कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, पापुमपारे, अंजाव और लेपा राडा से एक-एक मामला आया। रैपिड एंटीजन तरीके से संक्रमण की पुष्टि की गयी। राज्य में 252 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 21 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 16,206 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 55 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में ठीक होने की दर 98.14 प्रतिशत है। संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। सबसे ज्यादा 112 उपचाराधीन मरीज इसी इलाके में हैं। वेस्ट कामेंग में 32, चांगलांग में 24 और ईस्ट सियांग में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 315 जांच के साथ अब तक 3,68,841 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश