Twisha Death Case Bhopal / Image Source ; FILE
भोपाल : Twisha Death Case Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा मौत मामले में जेल के भीतर आरोपियों को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोपों पर जांच तेज हो गई है। जेल मुख्यालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के सिलसिले में डीआईजी संजय पांडे खुद जेल पहुंचे थे। मामले की गहन पड़ताल करने के बाद उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जेल महानिदेशक वरुण कपूर को सौंप दी है।
इस मामले में आरोपी मां-बेटे को जेल में विशेष सुविधाएं देने के आरोप लगे थे। Twisha Death Case Bhopal आरोपी गिरिबाला को महिला वार्ड में इमरजेंसी उपचार के लिए बनाए गए बेड पर रखा गया है, जबकि समर्थ को खंड-ब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सुविधाओं पर उठ रहे सवालों के बीच जेल प्रशासन ने अपना रुख साफ किया है।
जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को यह सभी सुविधाएं पूरी तरह से नियमानुसार ही उपलब्ध कराई गई हैं। जेल मुख्यालय का कहना है कि इस सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भी अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई ने कोर्ट में इस मामले से जुड़े नए साक्ष्य पेश किए हैं। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में उस मकान की वीडियोग्राफी वाला मेमोरी कार्ड जमा किया है, जहां का यह पूरा घटनाक्रम है।