Actor Salim Kumar Death /Photo Credit: IBC24
Actor Salim Kumar Death: मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता और नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का आज शनिवार को 56 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण सलीम कुमार को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही अभिनेता को कार्डियक अरेस्ट आया और उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Actor Salim Kumar Death अस्पताल की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सलीम कुमार को अस्पताल लाने के बाद तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स, डायलिसिस सिस्टम पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि कुछ साल पहले सलीम कुमार का लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था, जिससे उबरने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे दोबारा काम करना शुरू किया था।
#WATCH कोच्चि,केरल | मशहूर मलयालम एक्टर और नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया।
वीडियो अस्पताल से है जहां एक्टर को भर्ती कराया गया था। pic.twitter.com/DV03Nk8wpm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
अभिनेता सलीम कुमार (Actor Salim Kumar Death) ने कॉमेडी किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। साल 2010 में उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें चार बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला।