गायक फाजिलपुरिया के प्रबंधक के घर पर गोलीबारी के सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार
गायक फाजिलपुरिया के प्रबंधक के घर पर गोलीबारी के सिलसिले में चार लोग गिरफ्तार
गुरुग्राम, पांच मई (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर 45 के कन्हाई गांव में गायक राहुल फाजिलपुरिया के कार्यक्रम आयोजक सौरभ यादव के घर पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गोलीबारी करने वालों को कथित तौर पर मोटरसाइकिल और हथियार मुहैया कराए थे। उसने बताया कि हमलावर फरार हैं।
शनिवार की रात गैंगस्टर दीपक नंदल से जुड़े दो हमलावरों ने कन्हाई गांव में फाजिलपुरिया के कार्यक्रम आयोजक यादव के घर पर गोलीबारी की। हमलावर एक मोटरसाइकिल से आए थे।
यादव की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल कुलबीर को दो गोलियां लगीं।
इस घटना के संबंध में सेक्टर 40 थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार रात और मंगलवार को गुरुग्राम से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
उनकी पहचान रोहतक के अशोक उर्फ पहलवान (35) व मनोज काबार (46) और हरियाणा के सोनीपत के सुमित (33) व विक्की (36) के रूप में हुई है।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश
अविनाश

Facebook


