शह मात The Big Debate: ‘जहां बघेल को प्रभार..वहां मिली हार!’ भाजपा ने किया कटाक्ष तो कांग्रेस ने लगाया धांधली का आरोप, 5 राज्यों के नतीजों पर छत्तीसगढ़ में घमासान क्यों?

CG Politics News: पश्चिम बंगाल में बंपर जीत से उत्साहित भाजपा चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रही है।

शह मात The Big Debate: ‘जहां बघेल को प्रभार..वहां मिली हार!’ भाजपा ने किया कटाक्ष तो कांग्रेस ने लगाया धांधली का आरोप, 5 राज्यों के नतीजों पर छत्तीसगढ़ में घमासान क्यों?

CG Politics News/ Image Source : SOCIAL MEDIA

Modified Date: May 5, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: May 5, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है।
  • जीत से उत्साहित भाजपा चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रही है।
  • कांग्रेस ने,बीजेपी के चुनाव में धांधली कर जीतने की बात कही।

CG Politics News: रायपुर: पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है। बंपर जीत से उत्साहित भाजपा चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रही है। भाजपा ने पोस्टर जारी कर तंज कसा कि जहां जहां भूपेश बघेल जाते हैं। वहां-वहां कांग्रेस हार जाती है। जवाब में कांग्रेस ने, बीजेपी के चुनाव में धांधली कर जीतने की बात कही।

दरअसल, 5 राज्यों के चुनावों में छत्तीसगढ़ के कई नेताओं ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई। (CG Politics News) बीजेपी ने प्रदेश के डिप्टी CM से लेकर मंत्रियों,सांसदों विधायकों की चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों मे ड्यूटी लगाई, जिमसें जीत/कामयाबी का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी तक रहा, जबकि असम के सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए पूर्व CM भूपेश बघेल के दायित्व वाले राज्य असम में पार्टी की बड़ी हार हुई।

वैसे चुनावों के बाद एक दूसरे पर वार-पलटवार नया नहीं है। सवाल ये है कि क्या किसी नेता के दायित्व वाले क्षेत्र में पार्टी के कैंडिडेट की हार या जीत से नेता का कद आंका जा सकता है। (CG Politics News) अगर जीत का क्रेडिट नेताजी लेते हैं तो हार की जिम्मेदारी भी लेना होगी…सवाल है क्या जीत-हार के जिम्मेदार के तौर पर नेता आंकलन पार्टी करती है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.