Bomb Threat To 4 Plane : एक साथ चार विमानों में बम होने की मिली धमकी, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Bomb Threat To 4 Plane : मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चार विमानों में बम होने की धमकी दी गई है।

Bomb Threat To 4 Plane
नई दिल्ली : Bomb Threat To 4 Plane : पिछले कुछ समय से लगातार विमानों में बम होने धमकी मिल रही है और इसी कारण से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जाती है। इसी बीच एक बार फिर मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चार विमानों में बम होने की धमकी दी गई है। इसमें एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल है। फ्लाइट्स में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर सभी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
चार विमानों में बम होने की मिली थी धमकी
Bomb Threat To 4 Plane : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को चार विमानों को बम धमकी भरे मैसेज मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई हवाई अड्डों पर विशेष आतंकवाद विरोधी अभ्यास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन विमानों में से एक अमेरिका जाने वाला विमान भी शामिल था। सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को भी बम उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे सैकड़ों यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जांच के बाद इन धमकियों को बाद में फर्जी करार दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार विमानों को धमकी दी गई ,जिसमें एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (IX765), स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (SG116), अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (QP 1373), और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट (AI 127) शामिल थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई।
एक वेबसाइट्स के अनुसार, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। तो वहीं, दिल्ली से शिकागो जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को सुरक्षा जांच के लिए कनाडा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। विमानन सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने PTI को बताया कि, सभी मामलों में सावधानी बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें : कर्क समेत इन चार राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
पुलिस को टैग कर दी गई थी धमकी
Bomb Threat To 4 Plane : सूत्रों ने कहा कि एक्स हैंडल ने एयरलाइनों और पुलिस के हैंडल्स को टैग करते हुए दावा किया कि इन विमानों पर बम रखे गए हैं। सोमवार को भी चार अलग-अलग X हैंडल्स ने मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को इसी तरह की धमकी दी थी। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, एयरलाइनों और हवाई अड्डों के ऑपरेटरों ने सोमवार को इन मैसेजों को फर्जी करार दिया था, जब बम या अपहरण की धमकी मिलने पर सक्रिय की जाने वाली आतंकवाद विरोधी सुरक्षा जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने इन धमकियों के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की मदद मांगी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Four planes received bomb threats simultaneously, emergency landings made

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm