ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में चार पुलिस कर्मी निलंबित
ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में चार पुलिस कर्मी निलंबित
जाजपुर (ओडिशा) दो मार्च (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
जाजपुर के एसपी राहुल पीआर ने धर्मशाला पुलिस थानाक्षेत्र के जारका बीट हाउस के चार अधिकारियों को घोर कदाचार और कर्तव्यों की उपेक्षा करने के मामले में निलंबित किया।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम औचक दौरे पर पहुंचे एसपी ने चौकी पर इन कर्मियों को नशे में पाया।
उन्होंने बताया कि राहुल ने चिकित्सकीय और जांच रिपोर्ट के आधार पर इन चारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
भाषा निहारिका पवनेश
पवनेश

Facebook


