चौदह लोगों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया : हिमंत

चौदह लोगों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया : हिमंत

चौदह लोगों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया : हिमंत
Modified Date: May 16, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: May 16, 2026 1:56 pm IST

गुवाहाटी, 16 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस कर्मियों ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम करते हुए 14 लोगों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया।

शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की निगरानी जारी है और घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘असम पुलिस और बीएसएफ इंडिया के बहादुर जवानों ने 14 अवैध प्रवासियों के एक समूह की पहचान करके उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोका। हमारे सुरक्षा बल पर पूरी तरह सतर्क हैं और घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं।’

हालांकि, उन्होंने उस सीमावर्ती जिले का नाम नहीं बताया जहां घुसपैठ का प्रयास विफल किया गया है। शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी सरकार घुसपैठ और जबरन जनसांख्यिकीय परिवर्तन के प्रति ‘बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति’ बनाए रखेगी।

असम बांग्लादेश के साथ 263 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जो धुबरी, दक्षिण सालमारा-मनकाचर, श्रीभूमि और कछार जिलों तक फैली हुई है।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में