प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 12, 2018 6:38 am IST

दिल्ली। दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर अलग-अलग कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर लाई है। गिरफ्तार आरोपी बिहार,दिल्ली,पंजाब और यूपी के बताए जा रहे हैं। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बुराडी में टेक जोन इंटर प्राइजेज के नाम पर फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर क्विकर, ओ एल एक्स के माध्यम से प्लेसमेंट एजेंसी का प्रचार करते थे।

पढ़ें-रेलवे स्टेशन में झाड़फूंक और तांत्रिक क्रियाएं,लड़की के सिर से भूत भगाने चला तमाशा

क्विकर के माध्यम से लोगों को अपने नंबर पर संपर्क करने का आश्वसन देते थे और आरोपियों के पास कॉल जाने पर ये पीड़ितों से फॉर्म भरने और ट्रेनिंग के नाम पर रूपए वसूला करते थे। बताया जा रहा है कि बीते एक साल में 3 अलग-अलग नाम से फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से लैपटॉप समेत 5 मोबाइल, तीन सिम समेत वसूले गए रूपयों के रजिस्टर जब्त कर लिए गए है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में