CBI का बड़ा एक्शन, अपने कई अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया भ्रष्टाचार का केस, चलाया अभियान

CBI का बड़ा एक्शन, अपने कई अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया भ्रष्टाचार का केस, चलाया अभियान

CBI का बड़ा एक्शन, अपने कई अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया भ्रष्टाचार का केस, चलाया अभियान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: January 14, 2021 8:24 am IST

नयी दिल्ली, (भाषा) सीबीआई ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी कंपनियों की मदद करने के संबंध में अपने कई अधिकारियों के खिलाफ आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए और बृहस्पतिवार सुबह एक तलाश अभियान चलाया।

Read More News: सुप्रीम कोर्ट का राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश, 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी सेवाएं शुरू करने का लें फैसला

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उसे शर्मिंदा करने वाले इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जिसमें उसके अपने ही अधिकारी बैंको से धोखाधड़ी करने की आरोपी उन कंपनियों से कथित रूप से रिश्वत लेने को लेकर जांच के दायरे में हैं, जिनके खिलाफ एजेंसी जांच कर रही है।

Read More News:  नाबालिग को एक लाख में उसके जीजा ने बेचा, 6 महीने पहले अगवा की गई लड़की राजस्थान के धौलपुर  

उन्होंने बताया कि कम से कम पांच स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ अधिकारी आरोपी कंपनियों से कथित रूप से नियमित भुगतान ले रहे थे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 10 मरीजों की मौत, 671 नए कोरोना मरीज मिले, 650 मरीज हुए स्वस्थ 

 


लेखक के बारे में