राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच एसओजी से करवाएंगे : कृषि मंत्री

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच एसओजी से करवाएंगे : कृषि मंत्री

राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच एसओजी से करवाएंगे : कृषि मंत्री
Modified Date: February 16, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: February 16, 2026 6:36 pm IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कई जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनियों की गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

उन्होंने इन फर्जीवाड़े की जांच विशेष कार्य बल (एसओजी) से करवाने के लिए सदन को आश्वस्त किया।

कृषि मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि किसानों का खाता एवं आधार सत्यापित नहीं होने, बीमित कृषक की मृत्यु होने आदि कारणों से कुछ किसानों का बीमा दावा भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों का खाता सत्यापन, आधार सत्यापन तथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि के प्रमाणीकरण आदि कार्य शीघ्रता से करवाए जाने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश‍ दिए गए हैं।

उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा।

मीणा ने जानकारी दी कि मौजूदा सरकार द्वारा रबी एवं खरीफ की फसल में किसानों को 6,328 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया गया है। इसमें से 188 करोड़ रुपये का भुगतान पिछली सरकार के समय से बकाया था।

विधायक बाबू सिंह राठौड़ द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बैंकों और बीमा कंपनियों के फर्जीवाड़े सामने आए हैं, इसके कारण किसानों को अपनी फसलों के नुकसान का पैसा नहीं मिला है।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में